विक्रमजोत क्षेत्र के शंकरपुर गांव के पास ट्रक से टकराई।
हाईवे पर छावनी थानाक्षेत्र के शंकरपुर गांव के पास आगे-पीछे चल रहे दो वाहनों में टक्कर हो गई। जिसमें पीछे चल रहे पिकअप के चालक को गंभीर चोटें आईं। घायल पिकअप चालक की पहचान गोरखपुर जिले के खजनी थानाक्षेत्र के कुआं गांव निवासी 30 वर्षीय सृजन यादव के रूप में हुई। डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखकर फैजाबाद के लिए रेफर कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाइवे पर धीमी रफ्तार से चल रही ट्रक में पीछे से तेज रफ्तार पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस सेवा को फोन किया। एनएचआई की एंबुलेंस ने घायल को विक्रमजोत अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों हालत गंभीर देखकर घायल को फैजाबाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।