फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में दावत के दौरान फायरिंग, बालिका की मौत

Sat, 09 May 2015 11:52 PM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव में दावत के दौरान मामूली कहासुनी के बाद हुए झगड़े में 12 साल की बालिका की गोली मारकर हत्या कर दी गई। फायरिंग में बालिका का ताऊ घायल हो गया। बच्ची के पिता ने एक की परिवार के चार लोगों को नामजद करते हुए हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना शुक्रवार रात उसहैत थाने के गांव खेड़ा किसनी में हुई।
विज्ञापन

खेड़ा किसनी निवासी अमर सिंह के पुत्र फूल सिंह की रविवार को बारात जानी थी। शनिवार को गांव में दावत थी। रात नौ बजे अमर सिंह और उनके भतीजे ओमकार के बीच हंसी-मजाक चल रही थी। पड़ोसी अरविंद, ओम प्रकाश पुत्रगण बाबूराम और पुष्पेंद्र, जगवीर पुत्रगण ओमप्रकाश को यह नागवार गुजरा। यह लोग ओमकार से झगड़ने लगे। इसी को लेकर बात बढ़ गई। ओमप्रकाश पक्ष के लोगों ने छत पर चढ़कर फायरिंग कर दी। एक गोली ओमकार की 12 वर्षीय बेटी संगीता के माथे पर लगी। इससे संगीता की मौके पर मौत हो गई। ओमकार का बड़ा भाई रामऔतार (42) घायल हो गया। ओमकार ने किसी तरह से भाग कर जान बचाई। रंजिश के पीछे एक खेत का सौदा बताया जा रहा है। दरअसल, यह खेत ओमप्रकाश के परिवार वाले खरीदना चाहते थे, लेकिन पांच लाख रुपये में खेत ओमकार ने खरीद लिया था। इससे दूसरे पक्ष के लोग रंजिश मान रहे थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया। ओमकार ने अरविंद, ओमप्रकाश, जगवीर और पुष्पेंद्र के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना के बाद चारो आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें