फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईजी को निरीक्षण में मिला सब ओके

Fri, 17 Apr 2015 11:27 PM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
 डीआईजी आरकेएस राठौर को निरीक्षण में सब कुछ ओके मिला। डीआईजी ने पहले पुलिस लाइंस, एसएसपी ऑफिस का मुआयना किया। बाद में बदायूं से बरेली जाते समय बिनावर थाने का निरीक्षण किया। इससे पहले उन्होंने पुलिस लाइंस सभागार में एसएसपी सौमित्र यादव, एसपी देहात बालेंदुभूषण सिंह और एसपी सिटी अनिल यादव, सीओ सिटी राजेंद्र सिंह धामा, सीओ उझानी सतीश शर्मा, सीओ सहसवान उमेश यादव, सीओ दातागंज एसके त्यागी, सीओ बिल्सी जगदीश चंद्र और सीओ बिसौली राजवीर सिंह के साथ बैठक कर कानून व्यवस्था की स्थिति जानी।
विज्ञापन

डीआईजी श्री राठौर दोपहर करीब 12 बजे पुलिस लाइंस पहुंचे। उन्होंने पुलिस लाइंस में अभिलेखों का रख रखाव, शस्त्रागार आदि का निरीक्षण किया। इसके बाद वह एसएसपी ऑफिस पहुंचे। निरीक्षण के बाद उन्होंने एसएसपी सौमित्र यादव को जरूरी निर्देश दिए। वापस जाते समय उन्होंने बिनावर थाने का निरीक्षण किया। यहां अभिलेखों के रख-रखाव के लिए एसओ की तारीफ की। थाने की गारद समेत सात चौकीदारों और पांच पुलिस कर्मियों की भी उन्होंने प्रशंसा की और पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें