डबल मर्डर केस के गवाहों को धमकाने के मामले में एसएसपी सौमित्र सिंह ने जांच के आदेश दिए हैं।
शहर के मोहल्ला खंडसारी में नवंबर 2013 में भाई-बहन की हत्या कर दी गई थी। दोहरे हत्याकांड में हिस्ट्रीशीटर नईम उर्फ राजा और नासिर आरोपी हैं। हिस्ट्रीशीटर ने घटना को अंजाम जिला जेल से बीमारी के बहाने जिला अस्पताल आने के बाद दिया था। इस हत्याकांड में लखन, मोहम्मद मियां उर्फ गुड्डा, हासिम, नन्ना, मैसर, अमजद गवाह हैं।
बताते चलें कि हिस्ट्रीशीटर नईम उर्फ राजा ने इन सभी गवाहों के खिलाफ कोतवाली में हत्या की कोशिश का मामला दर्ज करा दिया है। गवाहों का आरोप है कि अब पुलिस उन पर बयान बदलने के लिए दबाव बना रही है। उनसे कहा जा रहा है कि अगर वह बयान बदल लें तो हत्या की कोशिश का मामला भी खत्म हो जाएगा। ये प्रकरण सामने आने पर एसएसपी सौमित्र सिंह ने सीओ सिटी राजेंद्र सिंह धामा को जांच के आदेश दिए हैं।