फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंगामा करने पर नशेड़ियों ने खाई हवालात की हवा

Mon, 20 Feb 2017 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो उझानी। 
विज्ञापन
jail
विज्ञापन
-खुद ही कर दिया था डॉयल-100, पुलिस ने कराया मेडिकल
विज्ञापन


शराब पीकर हंगामा करना दो युवकों के लिए उस वक्त महंगा पड़ गया जब उन्होंने डॉयल-100 पर कॉल की। उन्होंने पुलिस को फोन करके बताया कि राहगीरों ने उन्हें लूटने की कोशिश की। पुलिस ने दोनों का मेडिकल कराया तो नशे की पुष्टि हो गई। बाद में उनके खिलाफ शांति भंग करने की कार्रवाई कर दी गई।
विज्ञापन

मामला रविवार रात का है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव कुरऊ निवासी भूपेंद्र और हेमेंद्र बाइक से घर के लिए निकले तो बाईपास पर किसी बात पर राहगीर युवकों से कहासुनी हो गई। उस वक्त दोनों नशे की हालत में थे। भूपेंद्र ने डॉयल-100 पर कॉल कर पुलिस को यह कहते हुए बुला लिया कि उन्हें लूटने की कोशिश की जा रही है। हंगामा की वजह से बाईपास पर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल भी बना रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर राहगीरों से बात की तो मामला शराब पीकर हंगामा करने का निकला। हंगामा कर रहे दोनों को अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में दोनों ने पुलिस की मौजूदगी में स्वास्थ्य कर्मी से भी नोकझोंक की। सीएचसी के चिकित्साधिकारी निरंजन सिंह ने बताया कि दोनों युवक नशे की हालत में पाए गए। पुलिस ने दोनों का मेडिकल कराने के बाद उनके खिलाफ शांति भंग करने की कार्रवाई भी कर दी। दोनों का नशा हवालात पहुंचते ही काफूर हो गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें