फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि फार्म पर बदमाशों का धावा, ट्रैक्टर लूट ले गए

Wed, 05 Apr 2017 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बिल्सी।
विज्ञापन
विज्ञापन
- फार्म के चौकीदार को बंधक बनाया, जमकर पीटा भी
विज्ञापन

- बिल्सी थाने के गांव लैया में मंगलवार रात वारदात
सशस्त्र बदमाशों ने थाना क्षेत्र के गांव उलैया नगला में एक कृषि फार्म पर धावा बोलकर यहां चौकीदार को बंधक बना लिया। चौकीदार के विरोध करने पर उसे पीटा भी। इसके बाद बदमाश यहां से ट्रैक्टर लूट ले गए। गुरुवार सुबह इस बारे में कृषि फार्म स्वामी को जानकारी हुई। उसने रिपोर्ट दर्ज कराने को थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

बिल्सी थाने के गांव उलैया निवासी महेंद्र सिंह का गांव के पास ही कृषि फार्म है। मंगलवार रात फार्म पर गांव का ही चौकीदार वेदपाल था। रात में करीब 12 बजे आधा दर्जन सशस्त्र बदमाशों ने कृषि फार्म पर धावा बोल दिया। बदमाशों ने चौकीदार वेदपाल को बंधक बना लिया। विरोध करने पर उसको पीटा भी। इसके बाद यहां से ट्रैक्टर लूट कर ले गए। गुरुवार सुबह जब महेंद्र फार्म हाउस पर पहुंचा तो वह यहां हालात देखकर दंग रह गया। चौकीदार वेदपाल ने उसको पूरी घटना के बारे में बताया। इसके बाद महेंद्र ने इस बारे में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौका मुआयना भी किया है। रिपोर्ट दर्ज कराने को थाने में तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें