फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन पर कब्जा करने  में आठ लोग नामजद

Wed, 05 Apr 2017 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ उझानी
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जमीन पर कब्जा करने 
विज्ञापन

में आठ लोग नामजद
-पीड़ित के आत्मदाह के एलान पर पुलिस-प्रशासन सक्रिय
-आरोपियों को गिरफ्तार कर जमीन कब्जा मुक्त कराने की कोशिश
संजरपुर बालजीत के मजरा मुरावन नगला के टीकाराम शाक्य की जमीन पर कब्जा करने के मामले में पीड़ित के आत्मदाह के एलान पर जागे पुलिस-प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। एसडीएम सदर के आदेश पर तहसीलदार ने पीड़ित से बात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी हासिल की। पुलिस ने कब्जा करने के आरोपी आठ लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर बुधवार को मौका मुआयना किया। आरोपी हालांकि नहीं मिल पाए लेकिन टीकाराम ने भूमि के मालिकाना हक से जुड़े अभिलेख पुलिस को सौंप दिए।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव मुरावननगला निवासी टीकाराम ने तीन दिन पहले जिला मुख्यालय पर एसडीएम सदर जंगबहादुर यादव के समक्ष पेश होकर अपनी जमीन पर कई साल से चल रहे कब्जे की शिकायत की थी। टीकाराम ने उन्हें प्रार्थना पत्र सौंप कर कह दिया था कि अगर जल्द ही उसकी जमीन कब्जामुक्त नहीं कराई गई तो वह 10 अप्रैल को डीएम कार्यालय के सामने आत्मदाह कर लेगा। टीकाराम की आत्मदाह की धमकी पर कोतवाली पहुंचे तहसीलदार राजेंद्र प्रसाद ने पूरे मामले की जानकारी की। उन्होंने राजस्व कर्मियों से भी वास्तविक रिपोर्ट तलब कर ली। सब इंसपेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि टीकाराम की तहरीर पर आरोपी भूपराम, पृथ्वीराज, आराम सिंह, पान सिंह, धर्मपाल, ओमवीर, नरेश और जागेश के खिलाफ आईपीसी की धारा- 447 के तहत नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार बुधवार को मय फोर्स मौके पर पहुंचे। उन्होंने मुरावन नगला के ग्रामीणों से जमीन के बारे में हकीकत का पता लगाया। मौका मुआयना के दौरान टीकाराम ने अपने हिस्से की जमीन से जुड़े अभिलेख भी सब इंसपेक्टर को सौंप दिए। टीकाराम के साथ उसके बेटे हरीशचंद्र ने भी पक्ष रखा। उधर, तहसीलदार ने राजस्व निरीक्षक समेत हल्का के लेखपाल को टीकाराम की जमीन को कब्जा मुक्त कराने के निर्देश दिए। पुलिस और प्रशासनिक स्तर की कार्रवाई को लेकर टीकाराम का कहना कि जमीन कब्जामुक्त होने तक वह अपने आत्मदाह के फैसले पर अडिग है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें