फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेले में चरख वाले की संदिग्ध हालात में मौत

Thu, 25 Feb 2016 06:31 PM IST
उझानी (बदायूं)।
विज्ञापन
विज्ञापन
 भरकुइया गांव में लगे सिद्ध बाबा मेला में चरख लेकर पहुंचे युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसकी मौत को लेकर पूरे दिन पसोपेश का माहौल बना रहा। ठेकेदार समेत दो लोग जब मृतक के घर पहुंचे तो घरवालों ने हत्या का आरोप लगा दिया। उन्होंने ठेकेदार समेत दोनों लोगों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

मामला बुधवार रात का है। कोतवाली क्षेत्र के गांव हजरतगंज के मजरा भवानीपुर निवासी प्रकाश का 34 वर्षीय पुत्र शिशुपाल मेला आदि में चरख ओर झूले चलाने का काम करता था। दो दिन पहले गांव का कालीचरन उसे सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव भरकुइया में लगे सिद्ध बाबा मेला में चरख चलवाने के लिए ले गया था। बुधवार रात कालीचरन अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली से शिशुपाल का शव लेकर उसके घर पहुंचा। कालीचरन के साथ रसूलपुर गांव का नन्हू भी था। इन लोगों ने घरवालों को बताया कि शिशुपाल रात में चरख से गिर गया था। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घरवालों न शिशुपाल का शव देखा तो उसकी नाक से खून बह रहा था। पिता प्रकाश और भाई वीरेंद्र तथा राजेंद्र ने कालीचरन और नन्हू को पकड़ लिया। ग्रामीणों के साथ दोनों को वह शिशुपाल के शव के साथ कोतवाली लेकर पहुंचे। पुलिस ने मामला सिविल लाइंस थाने का बताकर उन्हें वहां भेज दिया। कालीचरन और नन्हू को कोतवाली पुलिस के हवाले कर घरवाले शव लेकर सिविल लाइंस थाने चले गए। कालीचरन की मानें तो उसे बेवजह फंसाने का षड़यंत्र रचा जा रहा है। शिशुपाल हादसे का शिकार हुआ था। मृतक के भाई वीरेंद्र ने बताया कि शिशुपाल की हत्या की गई है। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने शिशुपाल के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें