फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर टिप्पणी  करने वाले पर रिपोर्ट

Sun, 02 Oct 2016 12:15 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हिंदू देवी-देवताओं को लेकर की गई थी फेसबुक पर पोस्ट
अभाविप नेता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की
 फेसबुक पर हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले जंगेज खान नाम के व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह मुकदमा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नेता पारस गुप्ता की तहरीर पर दर्ज हुआ है। मामले में आईटी एक्ट की धाराएं भी लगाई गई हैं।
विज्ञापन

अभाविप नेता पारस गुप्ता ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि चंगेज खान नाम के व्यक्ति ने अपने फेसबुक एकाउंट पर हिंदू देवी-देतवाओं को लेकर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की है। इससे हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस लगी है। कुछ लोगों ने चंगेज खान के इस आपत्तिजनक पोस्ट को पसंद भी किया है। इस तरह की हरकत से समाज का माहौल बिगड़ सकता है। मधुवन कॉलोनी निवासी पारस गुप्ता की तहरीर पर सिविल लाइंस थाना पुलिस चंगेज खान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पारस गुप्ता ने मामले में साइबर क्राइम सेल से जांच कराने की मांग की है, ताकि जल्द जांच पूरी होने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी हो सके। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें