फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक पर सरेबाजार फायरिंग

Sun, 02 Oct 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
विज्ञापन
shooter shapath - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
भगवतगंज बाजार में शनिवार शाम पुरानी रंजिश में चाय पी रहे युवकों को बोलेरो सवार आधा दर्जन हमलावरों ने गोली मार दी। उसका साथी जान बचाने के लिए मकान में छिप गया। गंभीर रूप से घायल युवक को डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


रानीगंज थाना क्षेत्र के बुढ़ौरा निवासी दिल्लू (27) पुत्र बचई अपने साथी सद्दाम (24) के साथ बाइक से भगवतगंज बाजार चाय पीने के लिए आया था। वह दुकान पर बैठकर चाय पी रहा था। तभी वहां बोलेरो से आधा दर्जन बदमाश आ धमके। असलहों से लैस बदमाश फायरिंग करने लगे। इस दौरान सद्दाम जान बचाने के लिए एक मकान में घुस गया। जबकि दिल्लू के सिर व पैर में गोली लग गई। उसे खून से लथपथ देख बाजार के लोगों ने मोर्चा संभालने का प्रयास किया। यह देख हमलावर अंधाधुंध फायरिंग करने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो उन लोगों ने करीब 14 राउंड गोलियां चलाईं और इकसे बाद भाग निकले। घटना की खबर मिलने पर पहुंचे परिजन दिल्लू को नजदीकी अस्पताल ले गए।

जहां से डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि करीब तीन माह पहले नहर पुलिया के पास बैठने से रोकने से गांव के कुछ लोग नाराज थे। कुछ लोगों को वहां से दिल्लू व सद्दाम समेत अन्य लोगों ने भगा दिया था। जिसे लेकर हमलावर रंजिश रखे हुए थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली ह। हमलावरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें