फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाग में खेल रहे बच्चे पर पेड़ गिरा, मौत

Wed, 29 Apr 2015 11:58 PM IST
दहगवां।
विज्ञापन
विज्ञापन
आंधी में हिला हुआ यूकेलिप्टस का पेड़ बाग में खेल रहे आठ साल के बालक इकबाल के ऊपर गिर गया। पेड़ के नीचे दबकर बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार वाले उसको लेकर सीएचसी पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव भोगाजीत नगरिया में हुई। खबर मिलने पर तहसीलदार सहसवान रामअरज यादव, कानूनगो थान सिंह और लेखपाल ने गांव पहुंच कर परिवार वालाें को सांत्वना और आर्थिक मदद का भरोसा दिया।
विज्ञापन

भोगाजीत नगरिया निवासी अफजाल का पुत्र इकबाल गांव के बाहर बाग में खेल रहा था। सोमवार रात आई आंधी में बाग में कई पेड़ गिर गए थे। एक पेड़ आंधी से हिल गया था। अफजाल गांव के बच्चों के साथ खेलता हुआ आंधी में हिले हुए पेड़ के पास पहुंचा कि अचानक पेड़ धराशायी हो गया। अफजाल इसके नीचे दब गया। गांव के बच्चों के घटना के बारे में उसके घर पर बताया। घायल बालक को लेकर परिवार वाले दहगवां पीएचसी पहुंचे। गंभीर हालत मेें उसे सहसवान सीएचसी रेफर कर दिया गया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार वालों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। घटना के बाद परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें