फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के पहुंचने पर निपटा मामला, तीन लोग हिरासत में

Tue, 16 Jun 2015 07:20 PM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। किशोरी को महिला पुलिस की अभिरक्षा में भेज दिया गया है। बता दें कि उसहैत थाने के एक गांव की किशोरी अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। दो दिन पहले पुलिस ने उसे बरामद कर लिया। सोमवार को किशोरी के लिए मेडिकल को जिला महिला अस्पताल भेजा गया था। महिला अस्पताल से ही लगा हुआ सीएमओ ऑफिस है। अस्पताल में मेडिकल के बाद किशोरी सीएमओ ऑफिस जा रही थी। यहां लड़का पक्ष के लोगों ने धावा बोल दिया। वह किशोरी को जबरन अपने साथ ले जाने लगे। यह देखकर लड़की पक्ष के लोग भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट होने लगी। महिलाएं भी एक दूसरे को पीट रही थीं। यहां देखकर यहां अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। किसी ने खबर पुलिस को दी। प्रभारी कोतवाल भोलू सिंह भाटी फोर्स के साथ सीएमओ ऑफिस पहुंचे। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर किशोरी को महिला थाने भेज दिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें