सेंट्रो और ई-रिक्शा की टक्कर में चार लोग घायल
- फोटो : अमर उजाला
कुंवरगांव में कासमपुर गांव के पास हुआ हादसा
बदायूं रोड पर कासमपुर गांव के पास सेंट्रो कार और ई-रिक्शा में टक्कर होने से चार लोग घायल हो गए। गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई। हादसे में ई-रिक्शा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
सिविल लाइंस थाने के गांव नवादा निवासी वाजिद अली ई-रिक्शा चलाता है। रविवार को रिक्शा से कुंवरगांव की ओर जा रहा था। रास्ते में कासमपुर गांव के पास ई-रिक्शा को सेंट्रो कार ने ठोक दिया। हादसे में वाजिद अली जख्मी हो गया। कार सवार गांव बनेई निवासी मुदशर, अब्दुल हसन, जमीला और अख्तर भी घायल हो गए। किसी को ज्यादा चोटें नहीं आई हैं। प्राथमिक इलाज के बाद सभी घायल घरों को चले गए।