वजीरगंज थाने की बगरैन चौकी इलाके के एक गांव में युवती को उसकी मां ने उसके प्रेमी के साथ रंगरेलियां मनाते पकड़ लिया। उसका प्रेमी भाग गया। इसके बाद परिवार वालों ने युवती पर दबाव बनाकर प्रेमी पर दुष्कर्म का आरोप लगवा दिया। पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
घटना शनिवार रात की है। बगरैन चौकी इलाके के एक गांव में युवक का पड़ोस की ही युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है। दोनों के घर भी पास-पास हैं। शनिवार शाम युवती के कहने पर उसका प्रेमी उसके घर पहुंच गया। प्रेमी युगल घर की छत पर रंग रेलियां मना रहे थे। इसी दौरान युवती की मां वहां पहुंच गई। उसको देखकर युवक तो वहां से भाग गया। बाद में युवती की मां उसको लेकर बगरैन रिपोर्टिंग चौकी पहुंची। युवती की ओर से दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई है। हालांकि, अभी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। बगरैन चौकी इंचार्ज जितेंद्र यादव का कहना है कि मामले में पड़ताल की जा रही है।