कोतवाली क्षेत्र के गांव अब्दुल्लागंज में नलकूप की कुंडी में डूबकर ग्रामीण की मौत हो गई। परिवार वालों ने पोस्टमार्टम कराए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
थाना मुजरिया के गांव भुड़िया के निवासी सुरेश यादव (55) अब्दुल्लागंज में अपनी रिश्तेदारी में हेमसिंह के घर आए हुए थे। सोमवार दोपहर वह नलकूप पर नहाने गए। नलकूप की कुंडी में नहाते वक्त सुरेश को मिर्गी का दौरा पड़ गया। वह पानी में गिर गए आस-पास कोई भी नहीं था। इससे पानी में डूबकर सुरेश की मौत हो गई। जब वह काफी देर तक घर नहीं पहुंचे तो लोग उनको तलाश करने नलकूप पर आए। यहां सुरेश का शव नलकूप की कुंडी में पड़ा था। खबर मिलने पर उनके परिवार वाले अब्दुल्लागंज पहुंच और शव ले गए। पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है।
बिजली लाइन संभालते वक्त किसान झुलसा
उझानी। कोतवाली क्षेत्र के गांव अब्दुल्लागंज में नलकूप की लाइन संभालते वक्त किसान सोनू (40) पुत्र जितेंद्र झुलस गया। परिवार वाले सोनू को जिला अस्पताल लाए। यहां हालत गंभीर होने पर उसे बरेली रेफर कर दिया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।