फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजवादी पेंशन दिलाने के नाम  पर 20 महिलाओं से हजारों ठगे

Tue, 13 Sep 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो /बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
 समाजवादी पेंशन दिलाने के नाम पर दो लोगों ने हतरा गांव की करीब 20 महिलाओं से दो-दो हजार रुपये ठग लिए। इसके बाद भी महिलाओं को पेंशन नहीं मिली। सोमवार को गांव की महिलाओं ने ठगी करने वाले दो लोगों को दबोच लिया। दोनों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

वजीरगंज थाने के गांव हतरा निवासी परवीन पत्नी शाहिद, राजवती पत्नी रोशन लाल, कुशुम पत्नी यादराम, धनवती पत्नी मोहनलाल समेत 20 महिलाओं से गांव के कल्लू और पुसगवां के राजेंद्र ने समाजवादी पेंशन दिलाने के नाम पर दो-दो हजार रुपये वसूल कर लिए। काफी दिन के बाद भी महिलाओं को पेंशन नहीं मिली तो उनको शक हुआ। दोनों युवकों से बात की तो यह गोल-मोल जवाब देने लगे। सोमवार को महिलाओं ने कल्लू और राजेंद्र को पकड़ लिया। दोनों को वजीरगंज लाकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। एसओ नरेश कश्यप का कहना है कि मामले में तहरीर आ गई है। पड़ताल के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 

बरेली की दो युवतियों के साथ पकड़े दो युवक
वजीरगंज। बरेली की दो युवतियों के साथ दो युवकों को पकड़ लिया। बाद में दोनों युवतियों को पुलिस के साथ बरेली भेज दिया गया। वजीरगंज के मोहल्ला कच्चा कटरा और बरेली के थाना आंवला के गांव तिरपोलिया के दो युवक रविवार रात दो लड़कियों को लेकर यहां गैस एजेंसी पर पहुंचे। पूरी रात यह लोग यहीं रुके। सुबह को लोगों ने देखा तो पुलिस को खबर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर चारों को हिरासत में ले लिया। पहले सभी को थाने लाया गया। बाद में लड़कियों को पुलिस के साथ बरेली भेज दिया गया है। एसओ नरेश कश्यप ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें