फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छज्जा गिरने से ननिहाल में किशोर की मौत

Wed, 03 Jun 2015 10:44 PM IST
बिनावर
विज्ञापन
विज्ञापन
ननिहाल में आए किशोर की छज्जा गिरने से इसके मलबे में दबकर मौत हो गई। परिवार वालों ने उसके शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। घटना की जानकारी मिलने पर हलका लेखपाल ब्रजपाल सिंह ने गांव पहुंच कर घटना के संबंध में जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

बरेली के थाना आंवला अंतर्गत गांव जिजोई निवासी निरंकार सिंह की ससुराल बिनावर थाने के गांव भिंदुलिया में है। उनका कक्षा आठ का छात्र 14 वर्षीय बेटा गुलशन चार दिन पूर्व अपने मामा मुन्ना सिंह के साथ ननिहाल भिंदुलिया आ गया था। बुधवार सुबह सात बजे गुलशन ननिहाल में अपने दरवाजे पर खड़ा था। इसी दौरान मुन्ना सिंह की छत का छज्जा अचानक गिर गया। गुलशन इसके मलबे में दब गया। जब तक उसको निकाला गया वह दम तोड़ चुका था। खबर मिलने पर गुलशन के माता-पिता भी पहुंच गए। वह शव को अपने साथ ले गए। शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया। लेखपाल ने गांव पहुंच कर घटना की जानकारी ली है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें