फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां की हत्या का आरोपी पकड़ा गया, जेल भेजा

Wed, 03 Jun 2015 10:43 PM IST
सिंधौली।
विज्ञापन
विज्ञापन
 क्षेत्र के गांव पैना खुर्द में 42 वर्षीय गीता की सोमवार रात उनके बेटे ने ही लोहे की सरिया से वार करके हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी किशन को मंगलवार रात गिरफ्तार कर लिया। किशन के मुताबिक वह अपनी मां के चाल-चलन से परेशान था। शराब के नशे में मां से विवाद होने पर उसने हत्या कर दी। जेल जाते समय किशन ने कहा कि उसे मां की हत्या का बेहद अफसोस है।
विज्ञापन

गांव पैना खुर्द में रहने वाली गीता ने तीसरी शादी की थी। यह बात उनके बेटे किशन को पसंद नहीं थी। किशन का इस बात को लेकर गीता से कई बार विवाद हो चुका था। किशन इसी वजह से गांव छोड़कर लखनऊ में मजदूरी करने लगा था। वह 29 मई को ही लखनऊ से गांव आया था। सोमवार की शाम किशन थाना आरसी मिशन क्षेत्र के मोहल्ला रेती में एक शादी में शामिल होने गया था। रात में घर पहुंचा तो शराब के नशे में था। उसने घर की छत पर राकेश (गीता का तीसरे पति) को बैठे देखा तो मां से झगड़ने लगा। विवाद बढ़ने पर किशन ने लोहे की सरिया से गीता के सिर पर दो वार कर दिए। गीता ने कुछ देर तड़पने के बाद दम तोड़ दिया। आरोपी किशन गांव से फरार हो गया। मंगलवार की रात पुलिस ने गांव के बाहर बने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से किशन को गिरफ्तार कर लिया। किशन की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई सरिया भी बरामद कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें