फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज उत्पीड़न के तीन आरोपियों पर हमला

Thu, 25 May 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कादरचौक/बदायूं।
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
- युवक और दो भाई गंभीर, एक बरेली रेफर 
विज्ञापन

- साली से शादी न कराने पर तीन तलाक की धमकी देने का आरोप   
- पिता ने दर्ज कराई थी छह पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट      
तीन तलाक को लेकर जिले में एक और पेंचीदा मामला सामने आया है। पति अपनी पत्नी पर दबाव बनाता था कि वह उसका निकाह छोटी साली से कराए वरना उसको तलाक दे देगा। विवाहिता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति और सास ससुर समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं, दहेज उत्पीड़न के आरोपी पति और उसके दो भाइयों पर कुछ लोगों ने गुरुवार को कातिलाना हमला कर दिया गया। इसमें तीनों गंभीर घायल हो गए। पति को बरेली रेफर किया गया। 
मामला कादरचौक थाने के गांव बेहटा डंबर नगर का है। गांव के खुसने अली ने अपनी बेटी शबाना की शादी करीब छह साल पहले गांव के ही अरबाज के साथ की थी। आरोप है कि ससुराली शबाना पर चार लाख रुपये दहेज लाने का दबाव बना रहे थे। दहेज की मांग पूरी न होने पर शबाना का पति उस पर दबाव बनाने लगा कि शबाना अपनी छोटी बहन का निकाह उससे कराए। धमकी दे रहा था कि अगर उसने ऐसा नहीं किया तो वह उसे तलाक दे देगा। इस बारे में शबाना ने अपने परिवारवालों को भी बताया। 24 मई को ससुरालियों ने शबाना को मारपीट कर घर से निकाल दिया। उसको काफी चोटें भी आईं। काफी समझाने के बाद भी शबाना का पति और ससुराली नहीं माने। इस पर खुसने अली ने बेटी के पति अरबाज, ससुर बलदाद, सास बिट्टन और अरबाज के भाई अफराज, शाहरुख, आरिश के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज करा दी। रिपोर्ट में साली से शादी न कराने पर तलाक की धमकी की बात भी कही गई है।
विज्ञापन

गुरुवार को अरबाज अपने भाई शाहरुख और अफराज के साथ किसी काम से बदायूं आया था। यहां से ये लोग लौट रहे थे। रास्ते में सिविल लाइंस थाने के गांव रसूलपुर के पास कुछ लोगों ने तीनों को घेर लिया। आरोप है कि इन पर चाकुओं और लाठी-डंडों से प्रहार किए। इसमें तीनों घायल हो गए। अरबाज को गंभीर हालत में बरेली के रेफर कर दिया गया है। बताया जाता है उसे बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि अभी इस मामले में तहरीर नहीं दी गई है। एसओ कादरचौक बीपी सिंह का कहना है कि विवाहिता के पिता की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हमले की घटना सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में हुई है।      
विज्ञापन


रसूलपुर के पास तीन लोगों को पीटे जाने की सूचना मिली है। घायलों में एक को बरेली रेफर किया गया है। अभी इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने के बाद संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
- राजीव कुमार शर्मा, इंस्पेक्टर सिविल लाइंस
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें