नलकूप कार्यालय की चाहरदीवारी निर्माण का कर रहे थे विरोध
हंगामा करने वाले कार्यालय के पूर्व कर्मचारी के बेटे
एक्सईएन के अनुसार हमला करने वाले लोगों ने बाउंड्री पार अपना मकान बनवा लिया है। मकानों तक पहुंचने के लिए इन लोगों ने विभागीय कार्यालय की बाउंड्री तोड़कर निकलने का रास्ता बना लिया है, इसलिए वे यह बाउंड्री नहीं बनने देना चाहते हैं। गुरुवार को इनके साथ आई महिलाओं ने बची-खुची बाउंड्री भी तोड़ दी। अधिकारियों को दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी दी। उस समय उनके कार्यालय का पूरा स्टाफ मौजूद था। इन लोगों ने सरकारी काम में भी बाधा डाली है। पुलिस ने अभी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है। नलकूप विभाग के कार्यालय के जीर्णोद्धार के लिए ठेकेदार चहारदीवारी बनाने को नाप कर रहा था, उसी समय आए लोगों ने एसडीओ के साथ मारपीट कर उन्हें भगा दिया। जबकि अभद्रता कर रहे लोगों संग आई महिलाओं ने चहारदीवारी को गिराकर मौके पर मौजूद अधिकारियों को कथित रूप से यौन शोषण के मामले में फांसने की धमकी भी दी। इस मामले में एसएसपी के आदेश पर दो लोग राजेंद्र और मदन के खिलाफ थाना सिविल लाइंस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एक्सईएन ने बताया कि घटना के समय वह भी मौके पर ही थे। उन पर भी हमला बोल दिया गया। एसडीओ के साथ मारपीट की गई। नामजद आरोपी विभाग के रिटायर्ड चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी नत्थूलाल के पुत्र हैं।
अधीक्षण अभियंता ने ली घटना की जानकारी
नलकूप विभाग प्रथम के आफिस की बाउंड्री वॉल की घटना जिस दिन हुई थी, उसी दिन विभाग के अधीक्षण अभियंता देव प्रकाश शर्मा भी पहुंच गए। उन्होंने एक्सईएन प्रथम खंड से घटना का पूरा ब्योरा लिया। दरअसल, वह विभाग के द्वितीय खंड में निरीक्षण को आए थे। जब उन्हें घटना का पता लगा तो जानने के लिए मौके पर पहुंच गए।