फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा की देश की सबसे बड़ी ताकत

Fri, 08 Jan 2016 08:29 PM IST
जलालाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
सेठ रोहनलाल इंटर कालेज में नेहरू युवा केंद्र की ओर से ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य जितेंद्र मिश्रा ने कहा कि युवा ही देश की सबसे बड़ी ताकत हैं और वह ही दहेज प्रथा तथा भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक बुराइयों को उखाड़ फेंक सकते हैं। बोले, मनुष्य लालच में आकर गर्भ में ही बेटी की हत्या करवा देता है, लेकिन यह नहीं सोचता कि जब बेटी बचेगी तभी संसार बचेगा।
विज्ञापन

इस दौरान डा. योगेंद्र अग्निहोत्री ने कहा कि समाज में व्याप्त इस सबसे बड़ी बुराई को खत्म करने के लिए युवा ही समाज में जागरूकता ला सकते हैं, इसके लिए सभी युवाओं को आगे आकर एकजुटता से प्रयास करने चाहिए नहीं तो आने वाले समय में स्थिति भयावह हो जाएगी। इस मौके पर अरविंद मिश्रा, उमेश सिंह, राजीव सिंह, नितिन सिंह ने भी विचार रखे। अंत में सचिव राजेश चंदेल ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें