फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Sat, 29 Aug 2015 12:19 AM IST
बदायूं/फैजगंज बेहटा
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव में दो साथियों के साथ किशोरी को अगवा कर उससे गैंगरेप करने वाले नामजद आरोपी पोशाकी यादव को शुक्रवार को पुलिस ने गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। पोशाकी के दो साथी अब भी पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं। मामले में किशोरी के पिता की ओर से बुधवार को पोशाकी को नामजद करते हुए तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

फैजगंज बेहटा और मूसाझाग थाने में दुष्कर्म का शिकार किशोरियों के 164 के बयान शुक्रवार को भी दर्ज नहीं हो सके। दोनों किशोरियों की उम्र की जांच भी अभी नहीं हो सकी है। मेडिकल और सप्लीमेंट्री रिपोर्ट लटकने से ऐसा हुआ है।
विदित हो कि गांव के ही पोशाकी यादव ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर सोमवार रात 16 साल की किशोरी को अगवा कर लिया था। बाद में तीनों ने उसके साथ गैंगरेप किया। मंगलवार को किशोरी घर पहुंची। पिता की ओर से बुधवार को पोशाकी को नामजद करते हुए तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। प्राइमरी मेडिकल में किशोरी से बलात्कार की प्रथम दृष्टया पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन

इधर मूसाझाग थाने के एक गांव में मंगलवार शाम शौच को जा रही किशोरी से गांव के ही राशिद ने तमंचे की नोक पर दुष्कर्म किया था। एसएसपी के आदेश पर बुधवार को रिपोर्ट दर्ज हुई। किशोरी के प्राइमरी मेडिकल में प्रथम दृष्टया रेप की पुष्टि हुई थी। दोनों पीड़िताओं की उम्र की जांच, स्लाइड और सप्लीमेंट्री रिपोर्ट अभी नहीं मिली है। इस वजह से इनके 164 के बयान दर्ज नहीं हो सके। बयान अब सोमवार को दर्ज कराए जाएंगे। पुलिस ने बताया कि दोनों को उनके परिवारीजनों की कस्टडी में घर भेज दिया गया है।
आरोपी ने कहा, सहमति से गई थी किशोरी
फैजगंज बेहटा। मुख्य आरोपी पोशाकी यादव ने गैंगरेप के आरोप को तो सिरे से नकार दिया। उसका कहना है कि लड़की उसके साथ रजामंदी ये गई थी। गांव के बाहर एक गन्ने के खेत में वह दोनों रात भर रहे। सुबह आसपास आहट होने पर वह वहां से भाग गया। लड़की को गांव वालों ने खेत में देखा तो उसे वहां से उसके घर ले गए। इसके बाद उस पर गैैगरेप का मुकदमा दर्ज करा दिया गया। पोशाकी का कहना है कि उसके साथ कोई साथी नहीं था। उसने पुलिस को भी यही जानकारी दी। अब सवाल उठ रहा है कि अगर पोशाकी सही बोल रहा है तो लड़की के घरवालों ने गैंगरेप का  मुकदमा क्यों लिखाया? पुलिस का कहना है कि अभी इस मामले में कुछ नहीं कहा जा सकता। जांच चल रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें