फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में महिला समेत दो लोगों की मौत

Wed, 14 Jan 2015 08:22 PM IST
बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसों में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है। जरीफनगर में बोलेरो कार ने बाइक को रौंदी दी जिससे युवक की मौत हो गई। वहीं कुंवरगांव थाना क्षेत्र में मैजिक वाहन की टक्कर से महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन


कुवरगांव। थाना क्षेत्र के गांव बर्खिन निवासी कुंवरपाल की पत्नी मीना देवी (35) मंगलवार शाम अपनी डेढ़ साल की बेटी मोना के साथ दवा लेने जा रही थीं। रास्ते में गांव ईसमनगर के पास उसको मैजिक ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल मीना देवी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी बुधवार सुबह मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया।

दहगवां। जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव शेखूपुर के पास बोलेरो कार ने बाइक को रौंद दिया। हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई। चालक बोलेरो को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

घटना बुधवार दिन में साढ़े तीन बजे की है। शेखूपुर निवासी किशनलाल (40) पुत्र आगन लाल बाइक से घेर की ओर जा रहे थे। रास्ते में गुन्नौर की ओर से आ रही बोलेरो ने बाइक रौंद दी। हादसे में किशनलाल की मौके पर मौत हो गई।

बोलेरो में मिला महिला का शव, चौंके लोग
दहगवां। जिस बोलेरो ने किशनलाल को टक्कर मारी उसमें एक महिला का शव भी था। चालक और इसमें सवार लोगों के भाग जाने के बाद जब आसपास के लोगों ने शव देखा तो वह दंग रह गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। बाद में पता लगा कि थाना क्षेत्र के गांव पड़रिया निवासी उदयवीर अपनी पत्नी को इलाज कराने के लिए गजरौली ले गए थे। वहीं लीलावती की मौत हो गई। महिला के शव को वे लोग बोलेरो से घर ला रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें