फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम में मिले 35 प्रतिबंधित पशु

Thu, 08 Oct 2015 12:27 AM IST
अमर उजाला, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों के बीच तीखी झड़प हुई। बाद में थाने से फोर्स मंगाया गया। डीसीएम से 10 मरे हुए और 25 जीवित पशु मिले हैं। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

जनपद फर्रुखाबाद के कंपिल की ओर से अटैना घाट पुल के रास्ते होकर आ रही डीसीएम बुधवार रात साढ़े नौ बजे कटरा सआदतगंज में असंतुलित होकर दीवार से टकरा गई। यह देखकर मौके पर ग्रामीण जमा हो गए। ग्रामीणों ने डीसीएम के अंदर देखा तो उसमें प्रतिबंधित पशु भरे हुए थे। पशु बेहोशी की हालत में थे। मांस तस्करों ने निर्दयता के साथ पशुओं के पैर बांध रखे थे। एक के ऊपर एक पशुओं को भरा गया था। देर रात तक इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई थी। हिरासत में लिए गए एक व्यक्ति से पुलिस पूछताछ कर रही है। बता दें कि उसहैत में अटैना और कादरचौक में गंगा पर बना पुल पशु तस्करी का बड़ा जरिया बन गए हैं। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने इस मामले में लिखा-पढ़ी नहीं की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें