फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग सेंटर से एक छात्रा लापता

Thu, 05 Feb 2015 11:37 PM IST
उझानी
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के एक कोचिंग सेंटर से बीए की एक छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने उसके पिता की ओर से अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर संदिग्ध दो युवकों से पूछताछ की।
विज्ञापन

छात्रा नगर निवासी एक शिक्षक की बेटी है। वह बुधवार शाम कोचिंग सेंटर पर गई थी, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटी। देर रात तक उसके पिता समेत घरवालों ने खोजबीन भी की। तड़के कोतवाली पहुंचे छात्रा के पिता ने कोतवाल देवराज राठी को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। उसके पास सेलफोन भी है, लेकिन गुमशुदगी के बाद से वह स्विच ऑफ बोल रहा है। पिता ने किसी पर शक होने से भी इंकार कर दिया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
कोतवाल ने बताया कि छात्रा के बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता, लेकिन शक होने पर दो युवकों को हिरासत में लिया गया है। दोनों से पूछताछ भी की गई।
बेवा की बेटी घर लौटी
उझानी। वहीं कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी बेवा की बुधवार को लापता हुई बेटी बृहस्पतिवार सुबह घर लौट आई। घरवाले उसे लेकर कोतवाली भी पहुंचे। मामला रहस्यमय बना हुआ है। सूत्रों की मानें तो उसका पड़ोसी गांव के एक युवक से संबंध है। पुलिस ने उसके घर पर दबिश भी दी थी।  
विज्ञापन

दो किशोरियों का नहीं लगा सुराग
उझानी। नगर के अलग-अलग मोहल्ले से पिछले दिनों दो किशोरियां गायब हो गई थीं। एक मामले में तीन लोगों को नामजद भी कराया गया, लेकिन पुलिस पता नहीं लगा पाई। नामजदों को पिछले दिनों पुलिस ने पकड़ा भी था, लेकिन तब उन्हें इस हिदायत के साथ छोड़ दिया गया कि वह किशोरी की खोजबीन कराने में मदद करें। नामजदों को कोतवाली से छोड़ जाने का मामला डीआईजी के संज्ञान में पहुंचा तो पुलिस हरकत में आ गई।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें