फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उझानी कोतवाली में सौदेबाजी का एक और ऑडियो वायरल

Wed, 04 Jul 2018 11:15 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन
 सड़क हादसे में घायल युवक और वाहन मालिक के बीच समझौता के बाद मेटाडोर को छोड़ने के लिए पुलिस की सौदेबाजी सामने आई है। मेटाडोर मालिक के परिजन ने दरोगा से राहत पहुंचाने की बात की तो दोनों के बीच रुपयों को लेकर रस्साकसी भी चली। इसका ऑडियो बुुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन

वायरल ऑडियो पर गौर करें तो मेटाडोर मालिक का सहसवान निवासी परिजन हादसे को लेकर दरोगा से बात करता है। बात रुपयों के लेनदेन तक पहुंची है। शुरुआत 35 हजार रुपये से हुई फिर 10 हजार पर आकर रुक गई। हालांकि इस बात का जिक्र ऑडियो में नहीं है कि दरोगा को 10 हजार रुपये दिए भी गए हैं या फिर नहीं लेकिन करीब आठ मिनट की बातचीत रिकार्ड हुई है। बता दें कि हादसा 20 जून को करुआ पुल के पास हुआ था। घायल कोतवाली क्षेत्र के गांव अचौरा निवासी युवक के पिता से मेटाडोर मालिक का समझौता भी हो गया था लेकिन पुलिस के कब्जे से मेटाडोर को मुक्त कराने के लिए मालिक और उसके परिजनों ने एक दरोगा से बात की थी। ऑडियो वायरल का यह कोई पहला मामला नहीं है। पहले कछला में लेनदेन की बात का ऑडियो सामने आया था। इससे कुछ दिन पहले पकड़े गए सटोरियों ने भी धंधे में पुलिस का हाथ होने की बात वायरल कर दी थी। इससे एक बार फिर पुलिस की कार्यशैली संदेह के दायरे में आ गई है।

मामला मेरे संज्ञान में नहीं आया है। अगर ऐसा है तो सच्चाई का पता लगाया जाएगा। वैसे, पीड़ित पक्ष ने अब तक किसी से शिकायत भी नहीं की है। वायरल ऑडियो को सुनने के बाद ही कुछ और कहा जा सकता है। -भूषण वर्मा, सीओ, उझानी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें