फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परसोना गांव के कोटेदार के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
पूर्ति निरीक्षक के छापा मारने पर कम मिला था राशन
विज्ञापन


सहसवान। पूर्ति निरीक्षक के छापा मारने पर परसोना गांव के कोटेदार के यहां राशन का स्टाक कम पाया गया। दूसरे, राशन तय गोदाम के बजाय दूसरे स्थान पर रखा गया था। पूर्ति निरीक्षक ने आरोपी कोटेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

एसडीएम के निर्देश पर शुक्रवार को पूर्ति निरीक्षक संजय कुमार चौधरी ने सहसवान तहसील क्षेत्र के गांव परसोना के कोटेदार ऋषिपाल की दुकान पर छापा मारा था। निरीक्षण के दौरान उन्हें दुकान पर कोई बोर्ड भी नहीं लगा मिला। राशन निर्धारित स्थान के बजाय गांव में दूसरे व्यक्ति के नवनिर्मित कमरे में रखा था। कमरे की दीवारों पर राशन होने संबंधी कुछ लिखा भी नहीं था। स्टाक का सत्यापन करने पर एक कुंटल 67 किलो चावल कम पाए गए। पूर्ति निरीक्षक के पूछताछ करने पर कोटेदार ऋषिपाल कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। पूर्ति निरीक्षक संजय कुमार चौधरी ने आरोपी कोटेदार ऋषिपाल समेत दो लोगों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें