फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक नंबर, चेचिस के दौड़ रहे थे दो ट्रक, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
 कहावत है अपराधी शातिर क्यों न हो, आखिर पुलिस के हाथों पकड़ा ही जाता है। ऐसे ही तीन जालसाज एक ही वाहन और एक ही चेचिस नंबर के दो ट्रक चला रहे थे। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दोनों ट्रक बरामद कर लिए और तीनों जालसाजों को दबोच लिया। उनके पास से फर्जी कागज और फर्जी चेचिस और नंबर प्लेट बरामद हुई हैं।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने इस फर्जीबाड़े का खुलासा करते हुए बताया कि मंगलवार रात पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि लालपुल पुलिस चौकी के नजदीक दास पेट्रोल पंप पर एक ही नंबर के दो ट्रक खड़े हैं। यह सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक ओमकार सिंह, इंस्पेक्टर अशोक कुमार सोलंकी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ट्रक के नंबर चेक किए तो दोनों के एक ही नंबर निकले। उनके चेचिस नंबर देखे तो वे भी एक ही थे। यह देखकर पुलिस अधिकारी चौंक गए। छानबीन के दौरान ट्रक मालिक सब्बन पुत्र पुत्तन निवासी मौलवी टोला पकड़ा गया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कबूलपुरा निवासी बबलू पुत्र यूनुस और फरसोरी टोला निवासी नसीम सैफी पुत्र वली मोहम्मद को भी धर दबोचा। एसपी सिटी ने बताया कि तीनों लोगों ने फर्जी तरह से गाड़ी के दूसरे कागज तैयार कर लिए थे। इनके पास से डाई बरामद हुई है, जिससे उन्होंने ट्रकों के वाहन और चेचिस नंबर एक ही कर लिए। इनके पास से फर्जी दस्तावेज बरामद हुए हैं। एसपी का कहना है कि इस संबंध में तीनों से पूछताछ की जाएगी। यह सफलता प्राप्त करने में एसआई जितेंद्र कुमार, एसआई अवधेश कुमार, सिपाही नरेश बाबू आदि का भी सहयोग रहा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें