फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिस्पांस में देरी पर 14 यूपी 100 का जवाब तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। कानून व्यवस्था की बेहतरी के लिए चालू की गई पुलिस की यूपी 100 सेवा रिस्पांस देने में देरी कर रही है। मॉनीटिरिंग में यह खुलासा होने के बाद यूपी 100 के नोडल अधिकारी एसपी सिटी कमल किशोर ने यूपी 100 सेवा में लगीं 14 गाड़ियों पर तैनात पुलिस कर्मियों को नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया है।
विज्ञापन

जिले में करीब एक साल पहले यूपी 100 सेवा शुरू हुई थी। कई बार यह शिकायतें मिलीं कि सूचना दिए जाने के बाद भी यूपी 100 मौके पर समय से नहीं पहुंचती। गौर करने वाली बात यह है कि यूपी 100 के लिए कॉल मिलाने के बाद 20 से 30 मिनट में मौके पर पहुंच जाना चाहिए। एसपी सिटी कमल किशोर ने इसकी मॉनीटिरिंग की तो पता लगा कि जिले में 14 ऐसी पीआरवी हैं, जिनकी सेवा लेट-लतीफ है। एसपी सिटी ने सभी पीआरवी को नोटिस जारी कर रिस्पांस में देरी की वजह पूछी है। यूपी 100 की मॉनीटरिंग शुरू होने के बाद से ही स्टाफ में खलबली है। सूत्रों की मानें तो जिन पीआरवी के स्टाफ से जवाब तलब किया गया है, उनको देरी का जवाब नहीं सूझ रहा। एसपी सिटी का कहना है कि सेवा में सुधार के लिए मॉनीटिरिंग की जा रही है।
--------
कई मामलों में सामने आ चुकी है लेट लतीफी
बदायूं। यूपी 100 की लेट लतीफी कई मामलों में सामने आ चुकी है। वजीरगंज थाना क्षेत्र में हतरा गांव के पास बदमाशों ने 19 मई को बारातियों से भरे दो वाहनों में लूटपाट की थी। सूचना दिए जाने के बाद भी यूपी 100 करीब एक घंटे के बाद मौके पर पहुंची थी। इस घटना का अब तक खुलासा भी नहीं हो सका है। लूट के शिकार लोगों की मानें तो अगर यूपी 100 समय से मौके पर पहुंची होती तो बदमाशों की घेराबंदी की जा सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें