फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के मायके चले जाने पर फंदे पर लटक गया युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
नाधा (बदायूं)। पत्नी के मायके चले जाने से परेशान जरीफनगर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक युवक ने जंगल में फंदे पर लटक कर जान दे दी। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम असलौर निवासी सुखवीर उर्फ छविराम (20) पुत्र वालिस्टर की शादी तीन साल पहले हुई थी। परिवार वालों के मुताबिक एक दिन पहले रविवार को उसका पत्नी सुनीता से कुछ विवाद हो गया था। इसके बाद सुनीता अपने मायके करियावैन गांव चली गई। इससे सुखवीर परेशान था। सोमवार को सुखवीर भी परिवारवालों को बगैर कुछ बताए घर से निकल गया। परिवार वाले उसे तलाश कर ही रहे थे कि देर शाम उन्हें सूचना मिली कि सुखवीर का शव असलौर और नाधा के बीच जंगल में एक पेड़ पर रस्सी के सहारे फंदे पर लटका है। इसकी सूचना मिलते ही परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। तब तक पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को फंदे से उतरवाया। परिवार वालों का आरोप है कि युवक की हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में अभी कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें