फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म और क्लिपिंग बनाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजगंज। कक्षा नौ की एक दलित छात्रा ने तीन लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म और क्लिपिंग बनाने का आरोप लगाया है। शनिवार को हुई घटना के तीसरे दिन सोमवार को परिजनों ने एसपी देहात से शिकायत की। सीओ को जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

एक गांव की निवासी कक्षा नौ की छात्रा की ओर से पिता ने एसपी देहात को पत्र दिया। छात्रा ने बताया कि वह लोग अनुसूचित जाति से हैं। 11 मई को उसके माता पिता रिश्तेदारी में बरात में गए थे। दोपहर एक बजे एक कोटेदार का बेटा अपने साथ दो अन्य साथियों के साथ घर में घुस आया। तमंचे से धमकाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। मोबाइल पर वीडियो भी बनाई। पीड़ित का कहना है कि रविवार को थाने पर तहरीर देने गई तो पुलिस ने सुनी नहीं। वहीं, एसओ सौरभ सिंह का कहना है कि इस तरह की कोई शिकायत थाने में नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें