फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)।
विज्ञापन

फसल की रखवाली कर रहे युवक के लिए बदमाशों को टोकना महंगा पड़ गया। बदमाशों ने उसे निशाना बनाकर फायरिंग कर दी। गोली उसकी जांघ के पास लगी। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घायल को जिला अस्पताल भर्ती कराया है।
घटना शनिवार रात की है। कोतवाली क्षेत्र के गांव तिलियाखाता निवासी शंकरलाल का 28 वर्षीय पुत्र सेवाराम फसल की रखवाली करने शाम को खेत पर गया था। देर रात खेत के पास ही उसे बदमाशों की आहट सुनाई दी। सेवाराम ने टार्च की रोशनी डालकर बदमाशों को टोक दिया। बदमाशों ने उसे निशाना बनाकर दो-तीन फायर किए। गोली के छर्रे उसकी जांघ के पास लगे। बाद में बदमाश रेलवे लाइन पार कर जंगल में फरार हो गए। घायल सोवाराम के शोर मचाने पर तिलियाखाता से कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने बदमाशों की तलाश में इलाके की घेराबंदी भी की लेकिन बदमाश पकड़ में नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात ही घायल सेवाराम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। सूचना के बाद पुलिस भी अस्पताल पहुंची। बाद में पुलिस ने तिलियाखाता पहुंचकर कांबिंग की। घायल सेवाराम को रात में ही जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक संजय गोयल ने बताया कि घायल युवक की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। बता दें कि इलाके में पिछले कई दिनों से बदमाश गिरोह की आवाजाही बनी हुई है। बदमाशों की दस्तक से फसलों की रखवाली करने वाले ग्रामीण भी दहशत में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें