फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व निरीक्षक ने की पैमाइश, दोनों पक्ष के 14 लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। कछला रोड बाजार में कीमती भूखंड पर कब्जे को लेकर चल रहे विवाद के बाद बुधवार को पुलिस ने निरोधात्मक कार्रवाई कर दी। कार्रवाई में दोनों पक्ष के 14 लोगों को शामिल किया गया है। इनमें ज्यादातर वे लोग शामिल हैं जिन्होंने निर्माणाधीन दीवारों को ढहा दिया था। इस बीच, अपराह्न में राजस्व निरीक्षक सुरेशपाल सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने पूरे भूखंड की पैमाइश की।
विज्ञापन

बुधवार अपराह्न में पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे राजस्व निरीक्षक सुरेशपाल सिंह ने राजस्व कर्मियों के साथ भूखंड की पैमाइश की। पुराने नक्शे को आधार मानकर उन्होंने आसपास इलाकों को भी देखा। भूमि पर मालिकाना हक को लेकर तो उन्होंने फिलहाल कुछ भी स्पष्ट नहीं किया है लेकिन भूखंड के पूरे रकबा को चिह्नित कर लिया गया है। एसडीएम सदर पारसनाथ मौर्य के आदेश पर पैमाइश के बाद राजस्व निरीक्षक ने बताया कि नझियाई मोहल्ले की नरायन सिंह ने आईजीआरएस डाला था, पैमाइश भी उसकी के संदर्भ में की गई है। राजस्व कर्मियों की टीम गुरुवार को इसकी रिपोर्ट एसडीएम के लिए सौंप देगी।
बता दें कि चार दिन से चल रहे विवाद के दौरान ही कश्यप समाज के लोगों ने मंगलवार शाम को निर्माणाधीन दीवारों को ढहा दिया था। हंगामे के दौरान निर्माण कार्य में जुटे व्यक्तियों और भीड़ में शामिल लोगों के बीच मारपीट भी हो गई थी। इसके बाद से गुरुवार को निर्माण कार्य नहीं हो सका। इधर, पुलिस ने दोनों पक्ष के 14 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की है। एक पक्ष से कुलदीप, यदुनाथ और टिंकू तो दूसरे पक्ष से 11 लोगों को शामिल किया गया है। 11 लोगों में पूर्व पालिका सदस्य चंद्रपाल कश्यप, कल्लू, मोहन, नूरपाल और नन्नू आदि शामिल हैं। मामला हाई प्रोफाइल होने की वजह से पुलिस भी फूंक-फूंक कर कदम उठा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें