फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली, चोरियों की फेहरिस्त में इजाफा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के हाथ नहीं लगा सुराग
विज्ञापन

कपड़ा व्यापारी के घर से लाखों रुपये की चोरी का मामला
पुलिस ने घरवालों से पूछा, किसी पर शक हो बताओ
अमर उजाला ब्यूरो
उझानी (बदायूं)।
चोरियों की फेहरिस्त में इजाफा होने के बाद भी पुलिस नाकाम साबित हो रही है। मंगलवार रात कपड़ा व्यापारी के घर में हुई चोरी के मामले में गुरुवार को सीओ भूषण वर्मा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौका मुआयना करने के बाद आसपास के लोगों सेे भी जानकारी की। गृहस्वामी से भी पुलिस कर्मियों ने यही पूछा कि किसी पर शक हो तो बताइए लेकिन खुलासे की दिशा में वह अब तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई।
कपड़ा व्यापारी कालीचरन शर्मा के घर पर दूसरे दिन भी पुलिस कर्मियों के पहुंचने और तहकीकात करने का सिलसिला जारी रहा। बुधवार शाम को पुलिस कर्मियों ने पीड़ित परिवार के सदस्यों से ऐसे लोगों के बारे में जानकारी करने की कोशिश की जो आसपास इलाके में रहते हैं और रहन-सहन अच्छा होने के बाद भी आमदनी को कोई जरिया नहीं है। गृहस्वामी ने किसी पर शक होने से इंकार कर दिया। इस बीच, दोपहर में मौके पर पहुंचे सीओ भूषण वर्मा ने नुकसान को लेकर कपड़ा व्यापारी से बात की। बता दें कि मंगलवार रात चोर कपड़ा व्यापारी के घर में घुसकर ढाई लाख रुपये की नकदी और लाखों के जेवरात समेट ले गए थे।
विज्ञापन

यही नहीं, पिछले डेढ़-दो महीने के दौरान चोरों ने अहीरटोला मोहल्ले और गद्दीटोला की काशीराम कालोनी में हाथ साफ कर लिया था। कॉलोनी के दीपक सक्सेना के घर में तो चोरों ने सरेशाम घटना को अंजाम दिया था। इसके अगले दिन ही चोरों ने बसोमा के तीन घरों को निशाना बनाया था। कछला में एक रात में पांच दुकानों और आश्रम में भी चोरी हुई लेकिन पुलिस किसी भी घटना का अब तक खुलासा नहीं कर पाई है। चोर पकड़े नहीं जाने से घटनाओं की फेहरिस्त भी लंबी होती जा रही है।
विज्ञापन

--------------
दो संदिग्ध युवकों से पूछताछ
उझानी। कपड़ा व्यापारी कालीचरन शर्मा के घर में लाखों रुपये की चोरी के मामले में पुलिस ने नगर के दो युवक को उठा लिया है। गुरुवार सुबह दोनों से कोतवाली लाकर पूछताछ भी की गई। उनसे भी कोई क्लू नहीं मिल पाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें