फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से बाइक सवार बदमाशों ने लूटा मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार बदमाशों ने युवती से मोबाइल लूटा
विज्ञापन

साहिबाबाद। खोड़ा की प्रीत विहार कालोनी में मंगलवार रात ड्यूटी से घर लौट रही युवती से बाइक सवार दो बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया। पीड़िता ने कुछ दूर तक बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वह फरार हो गए। पीड़िता ने थाने में शिकायत दी है।
विज्ञापन

प्रतीक्षा सिंह खोड़ा की प्रीत विहार कालोनी में परिवार के साथ रहती हैं। वह दिल्ली की एक कंपनी में काम करती हैं। रोज की तरह वह रात आठ बजे घर लौट रही थीं। रास्ते में उनके मोबाइल पर किसी का कॉल आ गया। वह बात करते हुए घर की ओर बढ़ रही थीं। इसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने उनका मोबाइल लूट लिया। उन्होंने शोर मचाते हुए बदमाशों का पीछा किया, लेकिन बदमाश फरार हो गया। उन्होंने खोड़ा थाने में मामले की शिकायत की है। एसएचओ खोड़ा ध्रुव भूषण दुबे ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें