फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में फायरिंग, भगदड़

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी रंजिश के चलते दो
विज्ञापन

पक्षों में फायरिंग, भगदड़
बिनावर (बदायूं)। बुधवार दोपहर किशोरपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच जमकर फायरिंग हो गई। इससे गांव में भगदड़ मच गई। आसपास के लोग अपने घरों में कैद हो गए। हालांकि इसमें किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने दोनों पक्षों के दो-दो लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
बुधवार दोपहर ग्राम किशोरपुर निवासी अनिल पाठक अपने खेत पर काम कर रहा था। आरोप है कि तभी दूसरे पक्ष के लोग असलहे लेकर खेत पर पहुंच गए। फिर उन्होंने गाली-गलौज करते हुए फायरिंग शुरू कर दी। इससे खेत पर काम कर रहे लोग गांव की ओर भाग खड़े हुए। वह भी अपने घर से असलहे निकाल ले गए। फिर दोनों पक्षों ने फायरिंग शुरू कर दी। इससे गांव में खड़े लोग अपने-अपने घरों में छिप गए। सूचना पर एसआई राजकुमार सिंह पुलिस बल के साथ गांव पहुंच गए। पुलिस को देखकर कुछ लोग तो फरार हो गए लेकिन दोनों पक्षों के दो-दो लोगों को पकड़ लिया गया। देर शाम तक किसी पक्ष की ओर से कार्रवाई नहीं हो सकी। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------
सूचना पर पुलिस को भेजा गया था। अभी किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। पुलिस छानबीन कर रही है। -अजय कुमार यादव, इंस्पेक्टर बिनावर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें