फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बद्दी पुलिस के हाथ लगी लूट को अंजाम देने वालों की तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेंद्र शर्मा

विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। हाईवे पर लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों के संपर्क मार्ग से पंजाब भागने की संभावना जताई जा रही है। आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के बाद हाईवे को छोड़ दिया था। एक पुराने और कच्चे रास्ते से वे पंजाब की तरफ भागे। यहां मार्ग के बीच एक मंदिर के बाहर सीसीटीवी लगा था जिसमें मोटरसाइकिल सवार आरोपियों की फोटो कैद हो गई है। इसी मार्ग पर आगे एक व्यापारी ने अपने घर के बाहर सीसीटीवी लगा रखा था जिससे भी पुलिस को इस मामले में इनपुट मिले हैं।

इन इनपुट के आधार पर पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुट गई है। गौरतलब है कि नेशनल हाईवे पर नालागढ़ से बद्दी आ रहे एक कलेक्शन एजेंट को गोली मार दी थी। मोटरसाइकिल सवार दो आरोपी उससे पैसों से भरा बैग छीन कर भाग निकलने में कामयाब रहे थे। इन दोनों आरोपियों ने हेलमेट नहीं पहन रखे थे और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर सवार थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों की धरपकड़ में अभियान चलाया है। लेकिन अभी तक कोई कामयाबी नहीं मिल पाई है। पिछले दो दिन से लगातार पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है और इस केस से जुड़ी सभी कड़ियों को जोड़कर आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं। इस सिलसिले में डीजीपी सीताराम मरड़ी भी बुधवार को बद्दी पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जो घटना घटी है, उसके आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने माना कि आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद नालागढ़ की तरफ नहीं बल्कि साथ लगते राज्य पंजाब की ओर भागे हैं। उन्होंने कहा कि जिस रास्ते का बदमाशों ने इस्तेमाल किया है, पुलिस ने उस सारे मार्ग की छानबीन की है। छानबीन के दौरान पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। इसलिए आरोपी जल्द पुलिस हिरासत में होंगे। उन्होंने बताया कि पुलिस को आरोपियों की फोटो मिल गई है। इसमें दोनों के चेहरे साफ-साफ दिखाई दे रहे हैं। इस मौके पर उनके साथ डीआईजी आसिफ जलाल भी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि जिस दिन से या वारदात हुई है उसी दिन से डीआईजी आसिफ जलाल बड़ी गहनता से छानबीन कर रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें