फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोड-होल्डअप: इलाके के डेढ़ दर्जन संदिग्ध लोग हिरासत में

विज्ञापन
arrested
विज्ञापन

विज्ञापन
 वजीरगंज-आंवला रोड पर हुए रोड होल्ड अप के खुलासे को पुलिस टीमें लगीं हैं। बदमाशों तक पहुंचने को पुलिस ने इलाके के करीब डेढ़ दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है। हालांकि पूछताछ में अब तक पुलिस को कुछ हासिल नहीं हुआ है,लेकिन रोड होल्डअप की वारदात से क्षेत्र की जनता में दहशत का माहौल है।
शुक्रवार की तड़के वजीरगंज-आंवला मार्ग पर स्थित झावर की पुलिया के पास हथियारों से लैस बदमाशों ने रोड पर नुकीले एंगिल डाल दिए थे। इससे दिल्ली से आंवला जा रही निजी बस के पहिया पंक्चर हो गए। चालक के बस रोकते ही बदमाशों ने घेर लिया। परिचालक समेत उसमें सवार 25 यात्रियों से लाखों की नकदी और महिलाओं के आभूषण लूट लिए थे। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फायरिंग करते हुए आराम से चले गए। कुछ ही देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। तब पुलिस ने लूटे पिटे यात्रियों और चालक-परिचालक से घटना की जानकारी ली। खबर मिलने के बाद एसएसपी अशोक कुमार ने भी घटनास्थल का जायजा लिया था।
विज्ञापन

एसएसपी ने थाना पुलिस को घटना का जल्द ही खुलासा करने के निर्देश दिए थे। एसएसपी ने घटना के खुलासे को एसओजी को भी लगाया है। चूंकि रोड-होल्डअप की घटना पुलिस को चुनौती है। सो पुलिस भी घटना के खुलासे को लगी हुई है। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए मुखबिरों को सक्रिय कर दिया है। दरअसल, घटना तड़के की थी सो पुलिस को अनुमान है कि बदमाश आसपास के ही होंगे। सो पुलिस ने गांव हतरा के करीब दर्जन भर लोगों के साथ ही डेढ़ दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है, लेकिन अब तक पुलिस के हाथ ऐसा कोई सुराग नहीं लगा है जिससे घटना का पर्दाफाश हो सके।
----
घटना का जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा। क्षेत्र के कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ चल रही है।
-अमृत लाल, एसओ वजीरगंज
.........
...रात भर दौड़ती रहीं पुलिस की गाड़ियां
वजीरगंज। रोड-होल्डअप के बाद थाना पुलिस ने सभी मुख्य मार्गों पर अपना मूवमेंट बढ़ा दिया है। वजीरगंज-बिसौली रोड के साथ ही वजीरगंज-आंवला, वजीरगंज-वगरैन आदि रोड पर पुलिस की टीमें दौड़तीं रहीं। पुलिस ने संदिग्ध वाहनों को भी चेक किया। यूपी 100 की गाड़ियां भी रात भर विभिन्न मार्गों पर सायरन बजाती रहीं।
.......
...तो क्या बिसौली और वजीरगंज इलाके में सक्रिय हैं बदमाशों का गिरोह
वजीरगंज। शुक्रवार की रात को बदमाशों के गिरोह ने थाना बिसौली क्षेत्र के दो गांव के चार घरों पर धावा बोलकर लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दिया था। तड़के बदमाशों ने वजीरगंज-आंवला रोड पर बस को लूट लिया। चूंकि बिसौली और वजीरगंज क्षेत्र में एक ही रात में लूटपाट की घटनाएं हुईं हैं इसलिए यह चर्चा भी होने लगी है कि बदमाशों का गिरोह इलाके में सक्रिय है। कहा जा रहा है यदि पुलिस थोड़ा भी सुस्त हुई तो बदमाशों आगे भी घटनाओं को अंजाम दे सकते हैं।
बिसौली क्षेत्र के परसिया और पृथ्वीपुर गांव में बदमाशों ने शुक्रवार की रात को चार घरों पर धावा बोलकर लूटपाट की थी। बदमाशों ने उन घरों के लोगों को मारापीटा भी था। बिसौली पुलिस उन दोनों घटनाओं में उलझी रही। फिर वजीरगंज-आंवला रोड पर दिल्ली से आंवला जा रही निजी बस को लूट लिया। हालांकि यह भी नहीं कहा जा सकता कि सभी घटनाओं को एक ही गिरोह ने अंजाम दिया है, लेकिन एक ही रात में हुई इन घटनाओं से यह साफ हो गया है कि दोनों क्षेत्रों में बदमाशों के गिरोह सक्रिय हो गए हैं। जो कि पुलिस को चुनौती बने हुए हैं।
क्षेत्र के लोगों का कहना भी यदि पुलिस ने जल्द ही घटनाओं का खुलासा कर बदमाशों को नहीं पकड़ा तो भविष्य में भी बदमाश इसी तरह की घटनाओं को अंजाम देने से पीछे नहीं रहेंगे। जो कानून व्यवस्था को पटरी से उतार सकते हैं।


सभी घटनाओं का जल्द होगा खुलासा, लगी है पुलिस: एसएसपी
बदायूं। नवागत एसएसपी अशोक कुमार ने कहा है कि हाल ही में जितनी भी लूट की घटनाएं हुईं हैं, जल्द ही उन सभी का खुलासा होगा। उन्होंने संबंधित घटना स्थलों का जायजा लेने के बाद पुलिस को कड़े निर्देश जारी कर दिए हैं। वह स्वयं रोजाना घटनाओं के खुलासे में की जा रही कार्रवाई की जानकारी संबंधित सर्किल ऑफीसर से ले रहे हैं।
विज्ञापन

एसएसपी ने कहा है कि अपराधियों को किसी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि अपने क्षेत्र के सभी संदिग्ध लोगों पर नजर रखें। उन्होंने कहा कि बस लूटकांड के खुलासे को पुलिस की टीमें लगी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें