फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने राशन के गेहूं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनावर। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने ब्लैक को ले जाया जा रहा राशन कोटे के गेहूं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ ली। फिलहाल ट्रैक्टर-ट्रॉली थाने में खड़ी कर ली गई है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

शुक्रवार रात करीब दो बजे क्षेत्र के गांव रजागंज के ग्रामीणों ने यूपी 100 को सूचना दी कि राशन का गेहूं ब्लैक को भेजा जा रहा है। गेहूं कुंवरगांव की ओर ले जाया जा रहा है। इसके बाद यूपी 100 ने पीछा करके गेहूं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली निजामपुर गांव के पास पकड़ ली। इसमें गेहूं के 65 बोरे मिले। ट्रैक्टर-ट्रॉली को यूपी 100 ने थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
-----------
दो गोवंशीय पशुओं समेत एक गिरफ्तार
वजीरगंज। तस्करी कर सैदपुर की ओर ले जाए जा रहे दो गोवंशीय पशुओं को बरामद कर एक व्यक्ति को यूपी 100 ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक ने अपना नाम नरेश बताया है। उसे थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

-----------
हत्या का एक और आरोपी गिरफ्तार
उसहैत। थाना उसहैत के गांव कदम नगला में सात जून को एटा के थाना जैथरा के गांव गढ़िया अहरान के संजू की हत्या कर दी गई थी। गांव के अर्जुन, नरेश, सत्यवीर, रामकिशोर और विनयपाल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था। अर्जुन को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। शनिवार को एक और आरोपी नरेश को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें