फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी बुलाने ससुराल आए युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कादरचौक (बदायूं)। दो दिन पहले पत्नी को विदा कराने आए युवक ने अपनी ही ससुराल में जहर खाकर जान दे दी। वह ससुराल वालों से पत्नी को साथ ले जाने की जिद कर रहा था लेकिन ससुर ने दो दिन बाद साथ भेजने को कहा था। इससे युवक ने गुस्से में आकर जहर खा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

करीब 25 वर्षीय पिंटू पुत्र राय सिंह मुजरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सहदाय निवासी था। करीब डेढ़ साल पहले उसकी कादरचौक क्षेत्र के ग्राम सरकी निवासी रचना से शादी हुई थी। उसकी चार माह की एक बेटी है। पुलिस के मुताबिक रचना करीब तीन माह पूर्व अपने मायके सरकी आई थी। तभी से वह अपने मायके में ही थी। पिंटू 28 अप्रैल को रचना को विदा कराने के लिए ससुराल आया था। उसने अपने ससुर से पत्नी को साथ ले जाने के लिए कहा था। इस पर ससुर गोदन ने दो दिन बाद विदा कराने को कह दिया था। मंगलवार सुबह पिंटू ने फिर से ससुराल वालों से पत्नी को विदा करने के लिए कहा लेकिन उन्होंने रचना को ससुराल नहीं भेजा। उससे दो दिन और रुकने के लिए कह दिया। इससे युवक गुस्से में ससुराल से निकल आया। उसने कहीं से जहरीला पदार्थ खरीदा और फिर ससुराल में जाकर खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। ससुराल वाले जब तक उसे अस्पताल ले जाते। उससे पहले युवक की ससुराल में ही मौत हो गई। इससे ससुराल वालों में कोहराम मच गया। इसकी सूचना पर युवक के परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गई। उनकी सूचना पर पुलिस भी आ गई। उसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में पुलिस ने अभी कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें