घरेलू कलह में विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दी
बिल्सी। घरेलू कलह के चलते एक विवाहिता ने घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। परिवारीजनों की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। इस घटना की सूचना मिलने पर सीओ राघवेंद्र सिंह राठौर ने मौका मुआयना किया।
बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव नगलाडल्लू निवासी प्रताप सिंह ने मंगलवार सुबह पुलिस को सूचना दी कि उनके बेटे चंदन पासी उर्फ राजपाल की पत्नी गुड़िया (23) घर के कमरे में दुपट्टे से गले में फंदा लगाकर छत के पंखे पर झूल गई। पता लगने पर परिवार वालों ने कमरे का जंगला तोड़ने के बाद शव को नीचे उतारा। तब तक गुड़िया की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने पर सीओ राघवेंद्र सिंह राठौर और कोतवाल ने मौके पर छानबीन की। सीओ ने बताया कि मृतका के परिवार के लोग जो भी तहरीर देंगे। पुलिस उसी के मुताबिक कार्रवाई करेगी।