फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी कर्मी के घर डकैती में मैनपुरी का बदमाश बबाली गिरफ्तार

विज्ञापन
crime scene
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)।
विज्ञापन

अहीरटोला मोहल्ले की नई बस्ती में मंडी सहायक सुग्रीव सिंह के घर में डकैती में फरार चल रहे तीन बदमाशों में से मैनपुरी निवासी बदमाश इस्लाम उर्फ बबाली को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली पुलिस की दबिश से पहले ही उसके दोनों साथी फरार हो गए। घटना में बबाली का छोटा भाई भी शामिल था।
पकड़ा गया डकैत बबाली मैनपुरी जिले के कुरावली थाना क्षेत्र के गांव रसेमर का निवासी है। उसका नाम पिछले महीने पकड़े गए रसेमर के ही दीवान खां ने उजागर किया था। दीवान खां के साथ मिलकर बबाली, उसके भाई शहजाद और कुरावली के ही गांव नगला निवासी धर्मी उर्फ सलीम ने अगस्त में नगर की अहीरटोला के नई बस्ती निवासी सहायक सुग्रीव सिंह के घर में डाका डाला था। घटना के दौरान बदमाशों ने गृहस्वामी के तीनों बेटों की जमकर पिटाई की थी। डकैती में जेवरात समेत छह लाख रुपये का माल बदमाश ले गए थे। दीवान खां से पुलिस 50 हजार रुपये और सोने की चेन बरामद कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैनपुरी के रसेमर गांव में दबिश की भनक लगते ही बदमाश बबाली का सगा भाई शहजाद फरार हो गया। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए भी कोशिश की लेकिन वह हत्थे नहीं आया। दरोगा प्रयागराज सिंह ने बताया कि पकड़े गए बबाली से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के दौरान बबाली ने भी मोहल्ला बाजारकलां में शरणदाता का नाम उजागर कर दिया। शरणदाता के घर में चारों डकैत रुका करते थे। उसके बारे में तहकीकात शुरू कर दी गई है। बता दें कि बबाली और दीवान खां का मैनुपरी जिले में आपराधिक इतिहास रहा है। वह पहले भी तीन घटनाओं को अंजाम दे चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें