फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के विवाद में जमकर चलीं लाठियां, महिलाओं समेत छह लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव चौसिंगा में जमीन को लेकर विवाद ने गुरुवार दोपहर में लठैती का रूप ले लिया। लठैती के साथ ही दोनों पक्ष के लोगों ने एक-दूसरे का निशाना बनाकर पथराव भी किया। लठैती और पथराव में गर्भवती महिला समेत छह लोग घायल हो गए। सूचना के बाद पुलिस पहुंची तो कई लोग भाग गए। पुलिस ने दोनों ओर से नामजद रिपोर्ट दर्ज कर घायलों का मेडिकल कराया है। विवाद की वजह जमुना देवी की भूमि बनी। बताते हैं कि जमुना ने अपनी भूमि को गांव के ही एक व्यक्ति को बेच दिया था लेकिन दूसरे पक्ष के लोग कब्जा नहीं करने दे रहे थे। इसी बात पर दोपहर में दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। लाठी-डंडे लेकर भिड़े दोनों पक्ष के लोगों ने सामने पड़ने पर किसी को भी नहीं बख्शा। बाद में उन्होंने पथराव भी कर दिया। पथराव की वजह से गलियारों में भगदड़ मच गई। घायलों में श्रीकृष्ण (60), उसका छोटा भाई श्रीपाल (55) और विवाहित भतीजी राजकुमार तो दूसरी तरफ से रवेंद्र (40), उसका भाई पन्नालाल और रवेंद्र की वृद्ध मां शिवदेवी लहूलुहान हो गई। घायलों में शामिल राजकुमारी गर्भवती है। गर्भवती महिला समेत तीन घायलों को बदायूं रेफर कर दिया गया है। सूचना के बाद कोतवाली से पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया है। दोनों ओर से मारपीट की धाराओं में आठ लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

 
आठ दिन से चल रहा था झगड़ा पर पुलिस ने नहीं की कार्रवाई उझानी। इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे घायलों ने पुलिस कर्मियों के सामने ही उनकी भूमिका पर सवाल उठाया। घायलों में एक पक्ष के लोगों की मानें तो जमीन को लेकर आठ दिन पहले झगड़े की शुरुआत हुई थी। दो बार फिर कहासुनी हुई। उन्होंने कछला चौकी पर पहुंचकर पुलिस कर्मियों को घटना से अवगत भी कराया लेकिन पुलिस ने उन्हें यह कहकर टरका दिया था कि दो-चार दिन बाद आकर रिपोर्ट लिखा जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें