सहसवान। पुलिस के घेराबंदी करने पर गन्ने के खेत में गोवंशीय पशु काट रहे तस्करों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने मुकाबला करके दो लोगों को पकड़ लिया। जबकि तीन लोग फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने पांचों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पकड़े गए आरोपितों को जेल भेज दिया गया है।
शनिवार तड़के करीब चार बजे पुलिस को सूचना मिली कि शाहपुर के जंगल में कल्लू के गन्ने के खेत में पांच लोग गोवंशीय पशु की हत्या कर रहे है। एसआई सईद खां और रामानंद गिरि ने पुलिस टीम के साथ खेत की घेराबंदी की। पुलिस को देखकर मांस तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने मुकाबला करके दो तस्करों को पकड़ लिया। जबकि तीन फायरिंग करते हुए फरार हो गए। पूछताछ में पकड़े गए आरोपितों ने अपने नाम भूरे पुत्र वहीद निवासी बाजपुर और हसन मोहम्मद पुत्र लाल मोहम्मद निवासी शाहपुर ताहरखेड़ा और फरार साथियों के नाम अफजाल पुत्र अबरार, असलम पुत्र निसार निवासी बाजपुर, छोटे पुत्र फैयाज निवासी शाहपुर बताए। आरोपी भूरे के पास 315 बोर तमंचा और कारतूस बरामद हुए। मौके से करीब ढाई क्विंटल मांस, अवशेष अंग और पशुओं को काटने के औजार बरामद हुए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपितों को जेल भेज दिया। मांस डॉक्टरी परीक्षण के बाद नष्ट करा दिया।