फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालाबाजारी को जा रहा 38 क्विंटल गेंहू पकड़ा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 47
विज्ञापन


ब्लैक को जा रहा 38 क्विंटल गेहूं पकड़ा
मौके से गाड़ी कब्जे में ली, तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर को पुलिस को सौंपी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
उसहैत (बदायूं)। ग्रामीणों की सूचना पर उसहैत पुलिस ने कालाबाजारी को जा रहा 38 क्विंटल राशन का गेहूं और गाड़ी को कब्जे में ले लिया। कोटेदार और दो लोग मौके से फरार हो गए। इनमें एक भाकियू नेता है। पिता-पुत्र और कोटेदार के खिलाफ पूर्ति निरीक्षक की ओर से रिपोर्ट लिखवाने को तहरीर दी गई है।
तहसील दातागंज क्षेत्र के गांव रिजौला के कोटेदार सुखपाल के यहां से एक गाड़ी में राशन का गेहूं रात में भरकर जा रहा था। गांव के लोगों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दे दी। पुलिस तुरंत ही वहां को रवाना हो गई। रिजौला मोड़ पर जैसे ही गाड़ी आई वैसे ही पुलिस ने उसे रोकने को हाथ दिया। उसमें सवार कोटेदार और दो अन्य लोग फरार हो गए। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया। उसमें 38 क्विंटल राशन का गेहूं भरा था। पुलिस ने इसकी जानकारी एसडीएम दातागंज और पूर्ति निरीक्षक को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पूर्ति निरीक्षक संजय चौधरी की ओर से इस मामले में कोटेदार सुखपाल के अलावा उसहैत निवासी पूरनलाल गुप्ता और उनके बेटे अनुज गुप्ता के खिलाफ राशन के गेहूं की कालाबाजारी के मामले की तहरीर दी गई है। एसओ ने कहा कि पूरनलाल भाकियू के पदाधिकारी हैं। फरार तीनों लोगों को पुलिस तलाश रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें