फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला जेल नाइजीरियन से मिलने पहुंचे पत्नी व भाई

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो--1
विज्ञापन

जिला जेल में नाइजीरियन से मिलने पहुंचे पत्नी और भाई
दिल्ली से ही साथ आए थे अधिवक्ता, नहीं हो सकी मुलाकात
जेल प्रशासन ने कहा, नियमानुसार हो सकती है मिलाई
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं।
जिला कारागार में बंद हवाला कारोबारी नाइजीरियन से मुलाकात करने के लिए उसके भाई और पत्नी पहुंचे, परंतु उनकी नाइजीरियन से मुलाकात नहीं हो सकी। जेल प्रशासन ने कहा कि नियमानुसार मुलाकात करने के लिए मंगलवार को समय पर आएं। पर्ची लगवाएं, तभी उनकी मुलाकात संभव है।
विज्ञापन

नाइजीरियन युवक जेम्स ली पुत्र वोकारो छह मई से जिला कारगार में बंद है। वह नाइजीरिया के डेल्टा स्टेट का रहने वाला है। जेम्स ली पांच मई की रात करीब ढाई बजे बिसौली कोतवाली क्षेत्र के दबतोरी मोड़ से गिरफ्तार हुआ था। उसके साथ बिसौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम संग्रामपुर निवासी गुलफाम पुत्र सरदार नबी भी पकड़ा गया था। इनके पास एक कार, एक लैपटॉप, आठ मोबाइल के अलावा फर्जी आई कार्ड समेत कई तरह के कागजात और 25160 रुपये बरामद हुए थे। पुलिस के मुताबिक यह लोग ग्रुप बनाकर जालसाजी करते थे। लोगों को लाटरी के मैसेज भेजकर फंसाते थे और उनसे टैक्स के रूप में फर्जी खातों में रुपये जमा करवाते थे। हवाला कारोबार में भी इन्होंने फर्जी खातों का उपयोग किया और लोगों को चूना लगाया। इस खुलासे के बाद से नाइजीरियन युवक और गुलफाम जिला कारागार में बंद हैं। सोमवार दोपहर करीब पौने दो बजे नाइजीरियन की पत्नी और दो भाई दिल्ली के एक अधिवक्ता को साथ लेकर जिला कारागार पहुंचे। तीनों विदेशी इंग्लिश में बात कर रहे थे। उनकी बात जिला कारागार के बाहर बैठे कर्मचारी नहीं समझ सके। उनके अधिवक्ता ने बताया कि यह जेम्स ली के भाई और पत्नी हैं। उससे मिलना चाहते हैं। इस पर कर्मचारियों ने जेल प्रशासन से बात कर उन्हें समझाया कि सोमवार के दिन मिलाई बंद रहती है इसलिए वह मंगलवार सुबह यहां आएं। अपनी आईडी लगाकर पर्ची लगवाएं, उसके बाद ही अन्य लोगों की तरह वह जेम्स ली से मुलाकात कर सकते हैं। इधर, विदेशियों के जिला कारगार पहुंचने की खबर सुनते ही एलआईयू विभाग सक्रिय हो गया। एलआईयू के इंस्पेक्टर भी जिला कारगार पहुंचे और उन्होंने तीनों विदेशियों से बात की। फिलहाल तीनों लोग जिला कारागार से चले गए। उन्होंने मंगलवार सुबह आने को कहा है। संभवत: वह रात को किसी होटल में ठहरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें