फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

  बिजली चोरी में 26 लोगों  के खिलाफ एफआईआर

Sat, 08 Oct 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
विज्ञापन
बिजली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
अलापुर, बिल्सी और दातागंज में की गई छापामारी
 विद्युत वितरण खंड द्वितीय ने शनिवार को अलापुर, दातागंज और बिल्सी क्षेत्र में अभियान चलाया। इस दौरान 26 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। बकाया भुगतान न होने पर 61 लोगों के कनेक्शन भी काटे गए। 
विज्ञापन

विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता छैल बिहारी के नेतृत्व में चले अभियान में अलापुर में 10, बिल्सी में सात और दातागंज में नौ लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। यह सभी वह लोग हैं जिनके कनेक्शन बकाया अदा न करने पर काटे जा चुके हैं। इसके बाद भी वह चोरी से बिजली का इस्तेमाल कर रहे थे। सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। अभियान के दौरान 61 लोगों के कनेक्शन काट दिए गए। 104 नए कनेक्शन भी जारी किए गए। इस दौरान बिजली विभाग ने 4.50 लाख रुपये वसूली भी की। 
विज्ञापन

 



  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें