फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडीओ के पद पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर ढाई लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

बदायूं। एक जालसाज ने ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर ढाई लाख रुपये ठग लिए। गुरुवार को ठगी के शिकार युवक ने कचहरी के पास बाबा को घूमते देख यूपी 100 पुलिस बुलाई और जालसाल बाबा को सिविल लाइंस पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

सिविल लाइंस के रसूलपुर के हाकिम सिंह से एक साल पहले बरेली के बिथरीचैनपुर निवासी बाबा ने वीडीओ के पद पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर ढाई लाख रुपये ऐंठ लिए थे। हाकिम के मुुताबिक आरोपी बाबा धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन पर घर आता रहता था। बाबा ने शासन में अपनी अच्छी पकड़ बताई और हाकिम को झांसे में लेकर पांच महीने में नौकरी लगवाने का वादा करते हुए ढाई लाख रुपये ऐंठ लिए। अच्छी नौकरी के लालच में हाकिम ने किसी तरह रुपयों का बंदोबस्त किया। तय समय के बाद नौकरी नहीं लगने पर हाकिम ने बाबा से रुपये वापस मांगे तो वह टाल-मटोल करने लगा। गुरुवार को कचहरी से निकल रहे बाबा पर अचानक हाकिम की नजर पड़ी उसने तुरंत यूपी 100 पर कॉल कर पुलिस को बुला लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बाबा को सिविल लाइन पुलिस के हवाले कर दिया। सिविल लाइन प्रभारी नरेश सिंह ने बताया कि यूपी 100 बाबा को थाने लाई थी। हाकिम की तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें