फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह में फब्तियां कसने के बाद फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
अलापुर। गौरामई गांव में शुक्रवार को आई बारात के दौरान फब्तियां कसने को लेकर दो गुटों में जमकर फायरिंग हुई। गोली लगने से एक मकान की छत पर मक्का सुखा रही एक लड़की समेत दो लोग घायल हो गए। फायरिंग की सूचना पर सर्किल के थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। सूचना पर सीओ दातागंज भी गांव पहुचे। देर रात तक किसी भी पक्ष की ओर से थाने में तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन

गौरामई गांव में धूरन की लड़की की बारात आई थी। घराती और बाराती खाना खा रहे थे। बताया गया कि बारात के दौरान गांव के तीन लड़के पड़ोस में छत पर बैठी महिलाओं की तरफ फब्तयिां कसने लगे। इसी बात को लेकर एक पक्ष ने फब्तियां कसने वाले एक लड़कों को पीट दिया। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और दोनों तरफ से करीब 50 राउंड फायर हुए। फायर लगने से पड़ोस में छत पर मक्का सुखा रही फराह (16) पुत्री पप्पू घायल हो गई। साथ ही छोटा भी घायल हो गया। सूचना पर थाना पुलिस के साथ सर्किल के थानों की पुलिस के साथ ही सीओ भूषण वर्मा मौके पर गए और मामले की जानकारी की। पुलिस को मौके से कोई आरोपी नहीं मिला। इसके बाद पुलिस थाने लौट गई। इसके कुछ देर बाद गांव में दोबारा दोनों पक्षों के बीच जमकर कई राउंड फायरिंग हुई। दोबारा फायरिंग की सूचना पर थाना पुलिस के साथ ही उसावां पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। इंस्पेक्टर हरेन्द्र कुमार तोमर ने बताया कि अब तक किसी भी पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें