फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की हत्या कर ससुरालियों ने शव फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सिमर्रा भोजपुर में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता की हत्या कर दी। गांव के बाहर जंगल में उसका शव भी जला दिया। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने जंगल से अस्थियां और राख बरामद कर उन्हें प्रयोगशाला भेजा है। मामले में जांच सीओ बिल्सी एके पांडेय कर रहे हैं। अलीगढ़ के थाना बन्नोदेवी के गांव बरौल जाफराबाद निवासी भोजवीर ने अपनी बेटी सुनीता (28) की शादी 2011 में बिल्सी थाने के गांव सिमर्रा भोजपुर निवासी पान सिंह के बेटे शिशुपाल उर्फ कल्लू के साथ की थी। सुनीता के भाई ओमप्रकाश का आरोप है कि ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर सुनीता को प्रताड़ित करते थे। इस बारे में सुनीता ने कई बार मायके वालों को बताया भी। रविवार रात ससुरालियों ने दहेज की मांग को लेकर सुनीता को पीटा। इस बारे में सुनीता ने मायके वालों को फोन पर बताया था। इसके बाद रविवार रात में ही ससुरालियों ने सुनीता की फांसी लगाकर हत्या कर दी। साथ ही रात में ही शव भी गांव के बाहर जंगल में जला दिया। मायकों वालों को भी सूचना नहीं दीं। गांव के लोगों के जरिए सूचना मिली तो मायके वाले सोमवार सुबह तक गांव पहुंचे और वे पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे तो सुनीता का शव आग में जल चुका था। पुलिस ने मौके से उसके शरीर की अस्थियों को एकत्र कर मेडिकल परीक्षण को भेज दिया। सीओ बिल्सी एके पांडेय ने भी मौका मुआयना किया। ओमप्रकाश की तहरीर पर पुलिस ने सुनीता के पति शिशुपाल उर्फ कल्लू को नामजद करते हुए अन्य ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

--
वर्जन-
तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हड्डियां और अवशेष जांच को भेजे हैं। मामले में पड़ताल की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

-एके पांडेय, सीओ बिल्सी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें